Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News रोमांटिक मूड में नजर आए शाह रुख और माहिरा खान

रोमांटिक मूड में नजर आए शाह रुख और माहिरा खान

0
224

मुंबई। फिल्‍म रईस के रिलीज होने के दिन नजदीक आ रहे हैं। फिल्‍म निर्माता और अभिनेता भी अपनी प्रचार कैंपेन को तेज कर रहे हैं। इस कैंपेन के तहत रईस के नये पोस्‍टर जारी किए गए हैं।

फिल्‍म रईस के नये पोस्‍टरों में शाह रुख खान अपनी सह-अभिनेत्री माहिरा खान के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अभिनेता शाह रुख खान ने सोमवार को फिल्‍म ‘रईस’ के दो पोस्टर जारी किए। इस पोस्‍टर में शाह रुख खान थोड़े से क्रूर नजर आ रहे हैं और हैशटैग में भी शाह रुख खान ने ओ जालिमा लिखा है।

जबकि दूसरे पोस्‍टर में शाह रुख खान और माहिरा खान बेहद रोमांटिक मूड में हैं। इस पोस्‍टर पर लिखा हुआ है कि ‘तू शमा है तो याद रखना..मैं भी हूं परवाना।’

फिल्‍मकार राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म रईस में नवाजुद्दीन सिद्धीकी भी हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2017 को रिलीज की जाएगी। इसकी टक्‍कर ऋतिक रोशन अभिनीत काबिल से है। -आईएएनएस/फिल्‍मीकैफे