Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ओ तेरी! अंबानी की बेटी के विवाह में प्रस्‍तुति देंगे शाह रुख...

ओ तेरी! अंबानी की बेटी के विवाह में प्रस्‍तुति देंगे शाह रुख खान

0
274

मुम्‍बई। बॉलीवुड के टॉप सितारों में शामिल अभिनेता शाह रुख खान मुकेश अंबानी की बेटी के विवाह समारोह में विशेष मनोरंजक प्रस्‍तुति देते हुए नजर आ सकते हैं।

यदि स्‍पॉटबॉयई की रिपोर्ट पर विश्‍वास किया जाए तो शाह रुख खान अन्‍य बॉलीवुड हस्‍तियों के साथ विश्‍व के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में मनोरंजक प्रस्‍तुति देते हुए नजर आएंगे।

shah-rukh-khan-001

मनोरंजन जगत पर नजर रखने वाली अंग्रेजी वेबसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ईशा अंबानी का विवाह नवंबर के अंतिम सप्‍ताह में रखा गया है। हालांकि, इस इवेंट की पूरी प्रक्रिया को गुप्‍त रख जा रहा है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।