Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शाह रुख खान की दोनों फिल्‍मों के नामों पर सस्‍पेंस कायम

शाह रुख खान की दोनों फिल्‍मों के नामों पर सस्‍पेंस कायम

0
258

मुंबई। अभिनेता शाह रुख खान फिल्‍मकार इम्‍तियाज अली और आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। एक फिल्‍म की शूटिंग एमस्‍टर्डम में चल रही है, जिसमें अनुष्‍का शर्मा शाह रुख खान के साथ नजर आ रही हैं।

इम्‍तियाज अली निर्देशित फिल्‍म की शूटिंग के दौरान जो क्‍लैपबोर्ड इस्‍तेमाल किया जा रहा है, उस पर द रिंग लिखा हुआ है। मगर, फिल्‍म अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने ‘द रिंग’ को शीर्षक अस्थाई करार दे दिया है।

The Ring

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा, ‘फिल्म की टीम के साथ एमस्टर्डम में, ‘द रिंग’ केवल कामचलाऊ शीर्षक है।’ इससे पहले फिल्म की शूटिंग प्राग में चल रही थी।

anushka sharma Ae dil hai mushkil

गौरतलब है कि शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा आनंद एल राय की फिल्‍म का नाम बंधुआ सामने आया था। मगर, आनंद एल राय ने ख़बरों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी फिलम का नाम अभी तय नहीं हुआ है। -आईएएनएस