Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शाहिद कपूर के लिए वरदान साबित हुई कबीर सिंह, तीन दिन में...

शाहिद कपूर के लिए वरदान साबित हुई कबीर सिंह, तीन दिन में छापे करोड़ों

0
326

भले ही उड़ता पंजाब के बाद शाहिद कपूर को एक के बाद एक फिल्‍में मिल रही थी। लेकिन, इसके बावजूद भी शाहिद कपूर को एक बड़ी हिट की जरूरत थी, जो कबीर सिंह ने पूरी कर दी है।

जी हां, शाहिद कपूर अभिनीत कबीर सिंह ने बॉक्‍स ऑफिस पर आग लगा दी है। फिल्‍म कबीर सिंह ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिन धमाकेदार कमाई की और तीन दिन में 70 करोड़ के आंकड़े को छू लिया, जो शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के लिए बड़ी उपलब्‍ध‍ि है।

गौरतलब है कि कबीर सिंह ने शुक्रवार अर्थात पहले दिन 20.21 करोड़, शनिवार अर्थात दूसरे दिन 22.71 करोड़ और रविवार अर्थात तीसरे दिन 27.91 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे दनादन कारोबार करते हुए फिल्‍म कबीर सिंह ने शुरूआती तीन दिनों में 70.83  करोड़ रुपये का जबरदस्‍त कलेक्‍शन किया है।

संदीप रेड्डी निर्देशित कबीर सिंह, तेलुगू फिल्‍म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है, जिसका लाइफटाइम कलेक्‍शन 39 करोड़ रुपये रहा था। उम्‍मीद है कि आलोचनाओं के बावजूद भी कबीर सिंह एक हफ्ते के अंदर 150 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।

Kabir Singh, Kiara Advani, Shahid Kapoor, Kabir Singh Box Office Collection, Kabir Singh Box Office, Bollywood News