Thursday, September 10, 2026
Home Gossip/News सिंह इज किंग को लेकर विपुल शाह और शैलेंद्र सिंह के बीच...

सिंह इज किंग को लेकर विपुल शाह और शैलेंद्र सिंह के बीच चल रहा कलैश खत्म!

0
285

मुम्बई। जी हां, फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह और विपुल शाह के बीच फिल्म सिंह इज किंग के शीर्षक को लेकर चल रहा लगभग एक दशक पुराना विवाद खत्म हो गया।

सुनने में आया है कि शैलेंद्र सिंह ने अपनी अगली फिल्म के लिए नया टाइटल पंजीकृत करने के लिए भेज दिया है और फिल्म की पटकथा पर काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है।

नमस्‍ते कनाडा में दिखेगी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी

दरअसल, शैलेंद्र सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को सिंह इज किंग टाइटल गिफ्ट के रूप में दिया था, जो अक्षय कुमार ने विपुल शाह को सौंप दिया था। इसके बाद शैलेंद्र सिंह इस टाइटल के साथ अगली फिल्म बनाने की सोच रहे थे। लेकिन, विपुल शाह शैलेंद्र सिंह को इस टाइटल के साथ फिल्म बनाने की आज्ञा नहीं दे रहे थे।

शैलेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने विपुल शाह से कई बार शीर्षक के लिए निवेदन किया। लेकिन, वह टस से मस नहीं हुआ। अब मैं लड़ाई को जारी नहीं रखना चाहता क्योंकि मुझे नया टाइटल मिल गया है, जो सिंह इज किंग से बेहतर है।’

फिल्म निर्माता अपनी अगली फिल्म में रणवीर को लेने की योजना बना रहे हैं। उनको उम्मीद है कि रणवीर सिंह कहानी सुनने के बाद इंकार नहीं करेंगे।