Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News आपकी दीवाली के लिए अजय ने छोड़ी होली!

आपकी दीवाली के लिए अजय ने छोड़ी होली!

0
211

मुंबई। जी हां। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इस प्रोजेक्‍ट को पूरे दिल से कर रहे हैं। जब आप परिवार के साथ होली मना रहे थे, तो अजय देवगन बुल्‍गारिया में शिवाय की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे।

हालांकि, यह अजय देवगन का काम है। इसके लिए उसको पैसे मिलते हैं। मगर, एक अच्‍छी फिल्‍म त्‍योहार के अवसर पर आ जाए तो आपके मजे को भी दुगुना कर जाती है ना।

Shivay 2

सिंहम अभिनेता होली के त्‍योहार पर अपने परिवार से दूर वर्ष 2016 की दीवाली को खूबसूरत बनाने पर लगे हुए हैं।

अभिनेता अजय देवगन की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘शिवाय’ में बुल्गारिया के बाल्कन पर्वत श्रृंखला के मनोरम स्थलों के दर्शन होंगे। शूटिंग से थोड़ा सा समय निकालकर शुक्रवार को अजय देवगन ने ट्विटर पर बाल्कन पर्वत पर लगे फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की।

अजय ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “बाल्कन की चोटी पर शूटिंग।” तस्वीर में एक व्यक्ति को हेलीकाप्टर के सामने खड़े देखा जा सकता है।

बुल्गारिया के अलावा, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हैदराबाद और उत्तराखंड में भी हुई है। फिल्म ‘शिवाय’ दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें सायेशा सैगल, अबिगेल एमेस और एरिका कर जैसे अन्य सितारे भी हैं।

उम्‍मीद करते हैं कि दो राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों से सम्‍मानित अजय देवगन तीसरा पुरस्‍कार भी जीतने में सफल हों और इस दीवाली सिने प्रेमियों के पैसे अफसोस के साथ खर्च नहीं हों।