Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Shocking! फिल्‍म पद्मावती के सेट पर हमला, सेट जलकर राख

Shocking! फिल्‍म पद्मावती के सेट पर हमला, सेट जलकर राख

0
188

मुम्‍बई। फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म पद्मावती के सेट पर एक बार फिर से हमला होने की सूचना प्राप्‍त हुई है।

जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने बीती रात महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में फिल्‍म पद्मावती के सेट पर आग लगा दी।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले जयपुर में करणी सेना नामक एक संगठन ने फिल्‍म पद्मावती के सेट पर पहुंचकर तोड़ फोड़ और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। संगठन का आरोप है कि संजय लीला भंसाली रानी पद्मिनी के चरित्र को गलत तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों का झुंड 14 मार्च 2017 को करीब रात्रि साढ़े दस बजे के आस पास पद्मावती के सेट पर पहुंचा। उस समय सेट पर कुछ जानवर भी मौजूद थे, जब सेट को आगे हवाले कर दिया गया।

अफवाहों के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के पश्‍चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्‍थल से 40 से 50 लोगों में से कुछ को हिरासत में ले लिया, जो लाठी, पत्‍थरों और हथियार के साथ फिल्‍म सेट पर पहुंचे थे।