श्रद्धा कपूर को लगी चेतन भगत की नजर!

0
246

मुम्‍बई। इन दिनों चेतन भगत और श्रद्धा कपूर साथ काम कर रहे हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर चेतन भगत के उपन्‍यास हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित फिल्‍म हाफ गर्लफ्रेंड में मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्‍म में लेखक चेतन भगत सह निर्माता भी हैं। ऐसे में सेट पर चेतन भगत का आना जाना लगता रहता है।

shraddha kapoor with chetan bhagat

ऐसे में श्रद्धा कपूर से मिलना मिलाना तो आम बात है। पिछले दिनों जब चेतन भगत श्रद्धा कपूर से मिले तो उसकी खूबसूरती की तारीफ करने से रह न सके। और एक ट्विट कर श्रद्धा कपूर को संभवत: विश्‍व की सबसे खूबसूरत हाफ गर्लफ्रेंड घोषित कर दिया।

Sharddha kapoor as Somani

इस बात को अभी एक दिन भी न हुआ था कि हाफ गर्लफ्रेंड सोमानी बिस्‍तर पर पहुंच गई। जी हां, हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर घायल हो चुकी हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने चोट लगे हुए पैर की तस्वीर साझा की, जिस पर नीले रंग की पट्टी बंधी हुई थी।

Sharddha kapoor Half Girlfriend

श्रद्धा कपूर ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “लिगामेंट्स में खिंचाव लेकिन बास्केटबॉल कोर्ट पर बहुत मजा आया। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’।”

 

यह ख़बर Fact ‘n’ Fiction श्रेणी के अधीन प्रकाशित की गई है। इसमें कुछ तथ्‍य और घटनाएं सत्‍य हैं, जो संयोगवश एक दूसरे से मिल गई, और एक ब्रेकिंग न्‍यूज बन गई। हालांकि, हम किसी भी तरह के अंधविश्‍वास का समर्थन नहीं करते हैं।