Saturday, March 21, 2026
Home Gossip/News श्रद्धा ने यूं कहा, टाइगर को हैप्पी बर्थडे

श्रद्धा ने यूं कहा, टाइगर को हैप्पी बर्थडे

0
264

‘हीरोपंती’ अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फिल्‍म ‘बागी’ में उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर ने अनूठे ढंग से हैप्पी बर्थडे की बधाई दी।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर खाते पर अपनी अगली फिल्म ‘बागी’ का एक पोस्टर जारी करते हुए टाइगर श्रॉफ को आज जन्मदिवस की बधाई दी।

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ 2 मार्च 2016 को 25 साल के हो गए। टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती से बड़े पर्दे पर कदम रखा। उसके बाद वीडियो एल्‍बमों में अभिनय करते नजर आए। जल्द ही उनकी अगली फिल्म ‘बागी रिबल्स इन लव रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म का पोस्‍टर 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। श्रद्धा कपूर द्वारा जारी पोस्टर के नीचे स्पष्ट लिखा नजर आ रहा है। पिछले दिनों ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।