Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री सोफिया हयात ने दिखाया क्‍लीवेज, और लगाई जमकर फटकार

अभिनेत्री सोफिया हयात ने दिखाया क्‍लीवेज, और लगाई जमकर फटकार

0
237

मुम्‍बई। अभिनेत्री से नन बन चुकीं सोफिया हयात एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार चर्चाओं का कारण उनका बिंदास लुक है, जो सोफिया हयात त्‍याग चुकीं थीं।

लेकिन, 14 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्‍म सिक्‍स एक्‍स के प्रचार के लिए भागा दौड़ी कर रही सोफिया हयात एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।

सोफिया हयात अपने सोशल मीडिया खाते से आजकल हर गतिविधि को सार्वजनिक कर रही हैं, चाहे फिल्‍म प्रचार के लिए कहीं आना जाना हो या किसी आलीशान जगह पर योग करना हो।

sofia-hayat-004

हाल में सोफिया हयात ने सोशल मीडिया खाते से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो दिखाई दे रही स्किन को लेकर आलोचना कर रहे हैं, उनको बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से अधिक कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्‍वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्‍तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्‍वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं। औरत देवी है।’

आगे हयात लिखती हैं कि महिला पूरी तरह पवित्र है। जब उसका पीरियड समय शुरू होता है तो उसको पवित्र माना जाता है। उसका रक्‍त पवित्र है। यह प्रजनन शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं अपने रक्‍तरसाव को छुपाती हैं और इसको गंदा माना जाता है। अपने आप से पूछिए क्‍यों? यह सिर्फ नकारात्‍मकता, मर्दानेपन और रूढ़िवादी दिमाग के कारण हुआ है।’