Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News सोहा अली खान गर्भवती, कुणाल खेमू ने की पुष्‍टि

सोहा अली खान गर्भवती, कुणाल खेमू ने की पुष्‍टि

0
309

मुम्‍बई। फिल्‍म अभिनेत्री करीना कपूर खान के बाद इनदिनों उनकी ननद सोहा अली खान भी गर्भावस्‍था का आनंद ले रही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्‍टूबर अभिनेत्री सोहा अली खान गर्भवती हैं और अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देने जा रही हैं। अभिनेत्री सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू के साथ 2015 में वैवाहिक जीवन की शुरूआत की थी।

इस बाबत पिंकविला डॉट कॉम से बातचीत करते हुए गोलमाल अगेन अभिनेता कुणाल खेमू ने सोहा अली खान के गर्भवती होने की पुष्‍टि की।

गौरतलब है कि सैफ अली खान की पत्‍नी करीना कपूर खान ने पिछले साल 20 दिसंबर को अपनी पहली संतान को जन्‍म दिया था।