हर मंच पर अपनी बात को बिंदास तरीके से रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ पढ़ने से डर रही हैं।
मूवीटॉकीज डॉट कॉम की रिपोर्ट अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की किताब को पूरा नहीं पढ़ना चाहेंगी। हालांकि, उनके कॉलेज और संघर्ष के दिनों को जरूर पढ़ेंगी।
सूत्रों का मानना है कि ‘एनिथिंग बट खामोश’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने जीवन के हर रंग को शामिल किया है। इस किताब में सिन्हा साहेब के लव अफेयर भी शामिल हैं। इस किताब में शादी के बाद रीना रॉय के साथ उनके अंतरंग संबंधों पर भी प्रकाश डाला गया है।
वैसे भी शत्रुघन सिन्हा कह चुके हैं कि किताब पूरी तरह सत्य आधारित है। इससे एक बात तो स्पष्ट होती है कि इस किताब में लिखित जानकारियों को केवल अफवाह या मनगढ़त नहीं कहा जा सकता है।