Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News सोनाक्षी सिन्‍हा ‘नूर’ में कुछ ऐसी दिखेंगी

सोनाक्षी सिन्‍हा ‘नूर’ में कुछ ऐसी दिखेंगी

0
229

मुम्‍बई। सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपनी अगली फिल्‍म नूर की घोषणा करते हुए फिल्‍म में अपने किरदार की शुरूआती झलक भी साझा की।

सोशल मीडिया पर तेवर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने फिल्‍म नूर की पहली झलक साझा करते हुए लिखा, वो हर लड़की है। वो नूर है। मैं नूर हूं। खुश हूं। मुझे उम्‍मीद है कि आपको नूर फ्लैस पसंद आएगा।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्‍हा सनहिल सिप्‍पी निर्देशित फिल्‍म नूर में पाकिस्‍तानी पत्रकार नूर की भूमिका अदा करने जा रही हैं। नूर फिल्‍म सबा आजमी के उपन्‍यास कराची यूअर किलिंग मी पर आधारित है, जो 2014 में आया था।

अकीरा के बाद नूर सोनाक्षी सिन्‍हा की लीड अभिनेत्री फिल्‍म होगी। सोनाक्षी सिन्‍हा फिल्‍म को लेकर अधिक उत्‍साहित हैं। हालांकि, सोनाक्षी सिन्‍हा की अकीरा का लुक सामने नहीं आया।