Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News खेल आधारित फिल्‍में करना चाहती हैं सोनाक्षी

खेल आधारित फिल्‍में करना चाहती हैं सोनाक्षी

0
230

मुंबई। 2 सितंबर को बॉक्‍स ऑफिस पर अकीरा से जबरदस्‍त पंच मारने जा रही बॉलीवुड दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खेल आधारित फिल्मों में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

‘सावधान इंडिया’ के सेट पर फिल्म ‘अकीरा’ का प्रचार करने पहुंची सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा, “मैं अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से खेल में बहुत सक्रिय थी। मैं वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में भाग लिया करती थी। मैं अच्छी खिलाड़ी थी।”

sonakshi sinha 005

सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा, “इसलिए अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं खेल पर आधारित फिल्में जरूर करूंगी। मैं खेल को याद ही नहीं बल्कि टेनिस या वॉलीबॉल के लिए समय निकालने की कोशिश करती हैं।”

गौरतलब है कि फिल्म अकीरा तमिल फिल्म ‘मौना गुरु’ की रीमेक है। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा मारधाड़ करते हुए नजर आएंगी। फिल्म अकीरा दो सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह ‘नूर’ और ‘फोर्स 2’ की भी शूटिंग कर रही हैं। -आईएएनएस