Saturday, September 12, 2026
Home Gossip/News सिन्‍हा परिवार पर बन सकती है थ्रिलर फिल्‍म!

सिन्‍हा परिवार पर बन सकती है थ्रिलर फिल्‍म!

0
330

नई दिल्ली। अकीरा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा का पूरा परिवार फिल्‍म जगत से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बहुत सारे लोग पूरे परिवार को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए उत्‍सुक हैं। जब इस बारे में सोनाक्षी सिन्‍हा से पूछा गया तो सोनाक्षी सिन्‍हा ने दो टूक जवाब दिया, ‘क्‍यों नहीं।

Sonakshi Sinha 620x350

अकीरा के प्रचार पर निकली सोनाक्षी सिन्‍हा ने परिवारिक सदस्‍यों के साथ फिल्‍म करने के सवाल पर कहा, “हम अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहें हैं। मुझे लगता है कि हम एक मजेदार फैमिली ड्रामा या थ्रिलर फिल्म बना सकते हैं।”

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्‍हा की मां पूनम सिन्‍हा, पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और लव कुश भी सिने जगत से जुड़े हुए हैं। 2 सितंबर को फिल्म ‘अकीरा’ रिलीज होने वाली है, जिसमें सोनाक्षी सिन्‍हा का किरदार जोधपुर से मुंबई पढ़ने आई लड़की का है। कॉलेज में गुंडों के साथ सोनाक्षी की लड़ाई हो जाती है और कहानी यूटर्न लेती है।

इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है, जिसके निर्देशक एआर मुरुगदॉस हैं। फिल्‍म अनुराग कश्‍यप विलेन की भूमिका में हैं। -आईएएनएस