Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

0
247

मुंबई। एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म अकीरा के प्रचार पर निकली सोनाक्षी सिन्‍हा से जब राजनीति प्रवेश के बारे में पूछा गया तो सोनाक्षी सिन्‍हा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे राजनीति में जरा सी भी दिलचस्‍पी नहीं है और मैं राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगी।’

अकीरा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा, “नहीं, मैं समझती हूं मेरे भीतर राजनीति के लिए रुचि नहीं है। मेरे पिता राजनेता हैं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं भी इसमें कूद पड़ूं।”

 

sonakshi sinha 005

 

एक अन्‍य सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मेरे पिता अकीरा देखने के लिए उत्सुक हैं। मेरी मां ने इसे देखा और उन्हें इस बारे में बताया। इसलिए अब वह इसे देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें इसका ट्रेलर पसंद आया। उन्हें इस फिल्म में मेर कड़ी मेहनत नजर आई।”

गौरतलब है कि एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्‍म अकीरा दो सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अलावा अनुराग कश्‍यप हैं, जो विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। -आईएएनएस