Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब सोनम कपूर को फोटोग्राफर ने दिया मॉडलिंग का ऑफर

जब सोनम कपूर को फोटोग्राफर ने दिया मॉडलिंग का ऑफर

0
249

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अभिनय में करियर बनाने के चलते मशहूर फोटोग्राफर-निर्माता अतुल कस्बेकर के मॉडलिंग के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

अनुभवी अभिनेता अनील कपूर की बेटी सोनम ने वर्ष 2007 में रणवीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।

sonam-kapoor-003

‘वोग बीएफएफस’ एपिसोड में सोनम कपूर ने कहा, ‘मुझे याद है, जब मैं एक पार्टी में थी जहां 2006 की कॉस्मेटिक कंपनी के अतुल ने मुझसे पूछा कि क्या मैं मॉडल बनना चाहती हूं? मैंने ‘सांवरिया’ से करियर की शुरूआत की थी और तब मैं पब्लिसिटी से दूर थी, क्योंकि मेरे माता-पिता मुझे प्रेस से दूर रखते थे।’

नीरजा अभिनेत्री ने कहा, ‘उस समय कोई नहीं जानता था कि मैं क्या करती हूं इसलिए किसी ने मेरे साथ फोटो तक नहीं ली और अतुल मेरे पास आए और जब उन्होंने कहा कि क्या वह मॉडल बनना चाहती हैं? इस पर मैंने कहा कि मैं पहले से ही अभिनय कर रही हूं।’ -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।