Saturday, March 21, 2026
Home Gossip/News सोनू सूद का एयरलिफ्ट मिशन : केरल से ओडिशा पहुंची 147 लड़कियां

सोनू सूद का एयरलिफ्ट मिशन : केरल से ओडिशा पहुंची 147 लड़कियां

0
314

मुम्‍बई में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद ने अपनी नयी पहल एयरलिफ्ट द्वारा केरल के एर्नाकुलम में फंसी 147 लड़कियों और 20 प्रवासी मजदूरों को चार्टर्ड फ्लाइट से ओडिशा पहुंचाया।

ओडिशा डायरी डॉट कॉम के अनुसार 147 उड़िया लड़कियां बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मदद से एक विशेष उड़ान द्वारा केरल से ओडिशा लौट आई हैं। सभी केंद्रपाड़ा के राजनगर से संबंधित हैं जो केरल के एर्नाकुलम क्षेत्र में फंसी हुई थीं। इन लड़कियों को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उनके घर तक चार बसों के माध्‍यम से भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा से संबंधित 147 लड़कियां एक स्‍थानीय फैक्ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम कर रही हैं और COVID-19 के कारण हुए लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री बंद होने के बाद कहीं जा नहीं पा रही थी।

सोनू सूद के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘सोनू सूद को भुवनेश्वर से किसी करीबी का फोन आया था। उसने सोनू सूद को पूरी बात बताई। सोनू सूद की टीम ने कोच्चि और भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर ऑपरेट करने के लिए सरकार से कई अनुमति लेकर प्रक्रिया शुरू की और सोनू सूद का प्रयास सफल रहा।’

एयर एशिया इंडिया के अधिकारी के अनुसार फ्लाइट ने कोच्चि से यात्रि‍यों के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे उड़ान भरी और भुवनेश्‍वर में सुबह 10.30 बजे पहुंची। इस उड़ान का पूरा खर्च अभिनेता सोनू सूद की ओर से वहन किया गया।