Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News एवेंजर्स : एंडगेम में बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी...

एवेंजर्स : एंडगेम में बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी हुई लीक

0
360

करण जौहर प्रोडक्शन हाउस निर्मित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को कुख्यात वेबसाइट तमिलराॅकर्स द्वारा लीक करने का मामला सामने आया है। 10 मई 2019 को रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्राॅफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे लीड भूमिका में हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से पहले हॉलीवुड की सुपर डुपर फिल्म अवेंजर्स : एंडगेम भी इस वेबसाइट के माध्यम से लीक हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिलराॅकर्स की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्मों को गैर कानूनी ढंग से अपलोड करने से हुई, जिस पर अब बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की फिल्मों और धारावाहिकों को हाई क्वालिटी के साथ कथित तौर पर अपलोड किया जा रहा है।

इस वेबसाइट पर अदालत और पुलिस सख्त काईवाई कर चुकी है। इसके बावजूद भी तमिलराॅकर्स का संचालन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने बाॅक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये बटोरे जबकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने थोड़ा सा जम्प मारते हुए 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया।