Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News अभिषेक बच्चन के बाद सुनील शेट्टी ने भी छोड़ी जेपी दत्ता की...

अभिषेक बच्चन के बाद सुनील शेट्टी ने भी छोड़ी जेपी दत्ता की पलटन!

0
247

मुम्बई। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन दोनों ही फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के चहेते अभिनेता रहे हैं। लेकिन, बुरी ख़बर यह है कि दोनों ही सितारों ने फिल्मकार जेपी दत्ता की नयी फिल्म पलटन से खुद को अलग कर दिया है।

कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी पटकथा में कुछ बदलाव चाहते थे। लेकिन, फिल्मकार जेपी दत्ता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाखुश सुनील शेट्टी ने खुद को प्रोजेक्ट से अलग करने का निर्णय लिया।

इससे पहले अभिषेक बच्चन ने फिल्म पलटन इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि अभिषेक बच्चन के रोल से ज्यादा लंबा रोल सोनू सूद के हिस्से आ रहा था, और अभिषेक बच्चन कथित तौर पर सोनू सूद जितना लंबा रोल ही चाहते थे, जिसके लिए फिल्म निर्देशक तैयार नहीं हुए।

बता दें कि अभिषेक बच्चन को करीना कपूर के साथ फिल्म रिफ्यूजी से हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश करवाने वाले भी जेपी दत्ता ही थे। इसके अलावा जेपी दत्ता ने अभिषेक बच्चन के साथ बोर्डर, कारगिल एलओसी, और उमराव जान जैसी फिल्में की हैं।

हालांकि, फिल्म पलटन की शूटिंग चल रही है। फिल्म पटलन में सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा, सोनू सूद, पुलकित सम्राट, सिद्धांत कपूर, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होने की संभावना है।