सुनील ग्रोवर ‘गुत्‍थी’ ने निकाला फिल्‍म का प्रचार का नया तरीका

0
250

मुम्‍बई। जी हां, गुत्‍थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने अपनी अगली फिल्‍म कॉफी विद डी का प्रचार करने के लिए एक अनूठा तरीका खोज लिया है। इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

सुनील ग्रोवर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा। इसमें सुनील ग्रोवर ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

डॉन दाउद अब्राहम का जिक्र करते हुए लिखा कि भारत कभी कभी 1993 बंब धमाकों को नहीं भूला और भूलना भी नहीं चाहेगा। हालांकि, सुनील ग्रोवर ने लिखा, मैं जानता हूं कि दाउद अब्राहम को रातोंरात भारत लाना मुश्‍किल है क्‍योंकि इसमें काफी कानूनी अड़चनें हैं।

यह प्रचार का हथकंडा इसलिए लग रहा है क्‍योंकि इस समय सुनील ग्रोवर की फिल्‍म कॉफी विद डी आ रही है। इस फिल्‍म में सुनील ग्रोवर एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो दाउद अब्राहम की इंटरव्‍यू लेना चाहता है।

इस फिल्‍म के जरिये सुनील ग्रोवर दाउद अब्राहम की जमकर बेइज्‍जती करते हुए नजर आएंगे।