Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News सनी देओल और करण कपाडिया की अगली फिल्म ब्लैंक का टीजर जारी

सनी देओल और करण कपाडिया की अगली फिल्म ब्लैंक का टीजर जारी

0
292

मुम्बई। सनी देओल और करण कपाडिया अभिनीत फिल्म ब्लैंक का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म ब्लैंक से अक्षय कुमार का साला और डिम्पल कपाडिया का भांजा करण कपाडिया फिल्म जगत में कदम रखने जा रहा है।

ब्लैंक का टीजर बताता है कि करण कपाडिया एक सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म सनी देओल भी अहम किरदार में दिखेंगे।

टीजर में केवल सनी देओल और करण कपाडिया की आवाज सुनाई देती है। फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी जबकि फिल्म ब्लैंक 3 मई 2019 को रिलीज होगी। फिल्म ​ब्लैंक का निर्देशन बेहज़ाद खंबाटा ने किया है।