Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग करेंगे सनी दिओल

‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग करेंगे सनी दिओल

0
303

‘घायल वन्‍स अगेन’ ने एक बार फिर से सनी दिओल के भीतर के सोए हुए एक्‍शन हीरो को जगा दिया है। जी हां, सनी दिओल जल्‍द अपनी अगली फिल्‍म ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

नीरज पाठक निर्देशित ‘भैयाजी सुपरहिट’ फिल्‍म लंबे समय से ठंडे बस्‍ते में पड़ी है। इस फिल्‍म के लिए स्‍टार कास्‍ट की घोषणा 2011 में हुई थी। मगर, सनी दिओल का प्रभाव सिने बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने लगा। इसके कारण फिल्‍म को ठंडे बस्‍ते में डालना पड़ा।

मगर, अब बताया जा रहा है कि सनी दिओल जल्‍द भैयाजी सुपरहिट पर काम शुरू करेंगे। इसमें प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सनी दिओल गैंगस्‍टर की भूमिका में हैं, जो एक्‍टर बनना चाहता है।

सनी दिओल प्रीति जिंटा एवं अमीषा दिओल के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। नीरज पाठक निर्देशित इस फिल्म में सनी के अलावा अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म का पहला पोस्‍टर बहुत साल पहले रिलीज किया गया था, जिसमें सनी दिओल जॉनी डिप जैसे लुक में नजर आते हैं।