Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जब सेट पर सच में रोई सनी लियोन

जब सेट पर सच में रोई सनी लियोन

0
233

मुम्‍बई। ख़बर है कि वन स्‍टैंड नाइट अभिनेत्री सनी लियोन सेट पर असल में रोने लगी। जी हां, सनी लियोन अपनी अगली फिल्‍म बेईमान लव के सेट पर सच में रोने लगी।

beiimaan love
दरअसल, शूटिंग के दौरान भावुक दृश्‍य के लिए अभिनेता अभिनेत्रियां अधिकतर ग्‍लीसरीन का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर, बेईमान लव के दौरान जब सनी लियोन को एक भावुक सीन करना था तो उनकी आंखें बिना ग्‍लीसरीन के भर आई।

beiimaan love 002
ये देखकर फिल्‍म निर्देशक राजीव चौधरी चौंके और सनी लियोन के पास गए। राजीव ने सनी लियोन से पूछा, ऐसे कैसे किया। तो सनी लियोन ने बताया कि उन्‍होंने भावुक होने के लिए अपने मां बाप से जुदा होने की बात को याद किया।

beiimaan love 001
बेईमान लव सनी लियोन रजनीश दुग्‍गल के साथ नजर आएंगी। इसमें सनी लियोन के पति डेनियल वेबर भी विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्‍म 5 अगस्‍त को रिलीज होने की संभावना है।

beiimaan love 003
इसके अलावा, इससे पहले दर्शकों को सनी लियोन का विशेष आइटम देखने को मिल सकता है क्‍योंकि 3 जून को कन्‍नड़ फिल्‍म ‘लव यू आलिया’ का हिन्‍दी संस्‍करण रिलीज होने जा रहा है।