सिने तारिका सनी लिओनी का प्राइवेट प्‍लेन क्रैश होते होते बचा

0
298

मुम्‍बई। सिने तारिका सनी लिओनी का प्राइवेट प्‍लेन हादसे का शिकार होते होते बच गया। इस बात की जानकारी खुद सनी लिओनी ने अपने सोशल मीडियाई खाते पर एक वीडियो शेयर करके दी।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक सनी लिओनी अपने दोस्‍तों और पति के साथ एक प्राइवेट प्‍लेन पर सवार होकर महाराष्‍ट्र का खूबसूरत नजारा देखने निकली थी। अचानक, बीच रास्‍ते में सनी लिओनी का प्राइवेट प्‍लेन दगा दे गया। हालांकि, पायलटों ने हादसा होने से बचा लिया।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद सनी लिओनी ने ट्विटर पर कहा ‘भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं। हमारा प्राइवेट प्लेन क्रैश होने वाला था। अब हम ईश्वर को याद कर रहे हैं और वापस घर जा रहे हैं।’

दूसरे ट्विट में सनी लिओनी ने पायलटों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘पायलट ने सबकी जान बचाकर एक अच्‍छा काम किया है। लेकिन, आप जानते हैं कि यह बुरा होता है, जब पायलट भी प्रार्थना करने लगे।’

इस बुरे अनुभव के लिए ख़राब मौसम को दोषी माना जा रहा है। हालांकि, सनी लिओनी के अनुसार जब वह घर से निकले थे, तो मौसम काफी सुहावना था।