Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News सनी लियोनी का ‘मेगा बॉलीवुड नाइट’ शो रद्द

सनी लियोनी का ‘मेगा बॉलीवुड नाइट’ शो रद्द

0
313

‘बेईमान लव’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कतर में होने वाला ‘मेगा बॉलीवुड नाइट’ शो रद्द हो चुका है।

11 मार्च 2016 को होने वाले सनी लियोनी के शो के रद्द होने संबंधी सूचना तो आयोजकों ने 29 फरवरी 2016 को दे दी थी। मगर, इस मामले में अंतिम अपडेट आना बाकी था।

फेसबुक पेज मेगा बॉलीवुड नाइट 2016 विद सनी लियोनी के अनुसार, आयोजकों ने प्रोग्राम रद्द होने की सूचना देते हुए 100 प्रतिशत रिफंड की बात कही है। यह प्रोग्राम एशियन टाउन एम्‍फीथिएटर में होना था। यह सनी लियोनी का कतर में पहला शो था।

बताया जा रहा है कि कतरी समुदाय के नैतिक मापदंडों के अनुकूल प्रोग्राम नहीं होने के कारण रद्द करना पड़ा है। हालांकि, प्रोग्राम संबंधित फेसबुक पर आयोजकों की तरफ से अंतिम अपडेट नहीं आया। मगर, सूत्रों की जानकारी अनुसार शो रद्द हो चुका है, जिसकी अधिकारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है।