Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News इस मामले में सनी लियोन ने पछाड़ दिया बॉलीवुड सुंदरियों को

इस मामले में सनी लियोन ने पछाड़ दिया बॉलीवुड सुंदरियों को

0
215

मुम्‍बई। जी हां, ‘बेईमान लव’ अभिनेत्री सनी लियोन ने एक मामले में बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्रियों को पछाड़ते हुए एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

पॉर्न इंडस्‍ट्री से निकलकर हिन्‍दी ग्‍लैमर इंडस्‍ट्री में कदम रखने वाली सनी लियोन ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं, जो आगामी न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलेंगी। इससे पहले कोई भी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐसा नहीं कर पाई है।

Sunny Leone 002

वन नाइट स्‍टैंड अभिनेत्री सनी लियोन ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के उद्घाटन शो में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप पर चलेंगी।

सनी लियोन ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। सपना सच हो रहा है। मैं 8 सितंबर 2016 को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में वाक कर रही हूं।’

वहीं, एक अन्‍य ट्वीट के जरिये सनी लियोन ने फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर का शुक्रिया अदा किया। अर्चना कोचर ने भी अपने ट्विटर खाते से इस शो को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया।