Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार के किरदार पर ललचाया सुपर स्‍टार का दिल

अक्षय कुमार के किरदार पर ललचाया सुपर स्‍टार का दिल

0
204

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्‍म 2.0 में नकारात्‍मक भूमिका में नजर आएंगें। लेकिन, अक्षय कुमार का किरदार एक सुपर स्‍टार को हीरो से अधिक अच्‍छा लग रहा है। यदि उनका बस चलता तो अक्षय कुमार के किरदार को निभाना पसंद करते।

akshay-kumar-0010

यह सुपर स्टार कोई और नहीं बल्‍कि स्‍वयं रजनीकांत हैं। रजनीकांत ने पोस्‍टर लॉन्‍च करते वक्‍त कहा, “अगर मुझे मौका मिलता, तो मैं अक्षय कुमार के किरदार को निभाता। फिल्म के असली हीरो वही हैं।’

फिल्म की पहली झलक के लॉन्च अवसर पर अक्षय कुमार ने कहा, ‘निर्देशक शंकर ने मुझसे कहा था कि मेरा किरदार कठिन होगा, लेकिन मुझे यह किरदार निभाने में मजा आया। यह विषय बहुत अलग तरह का है। मैं आश्वस्त हूं कि यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों पर उतरेगी।’

2-0-film-001

दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म में एमी जैक्सन, सुंधाशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे कलाकार हैं। 350 करोड़ रुपये के मेगा बजट की इस फिल्म का निर्माण लीसा प्रोडक्शन्स ने किया है। इसका निर्माण 3डी में किया जा रहा है। -आईएएनएस