Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News होमी की अगली फिल्म में होंगे सुशांत, इरफान

होमी की अगली फिल्म में होंगे सुशांत, इरफान

0
248

homi adajania

मुंबई। फिल्मकार होमी अदजानिया की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान एक साथ नजर आएंगे।

ऐसी खबर थी कि होमी की अगली फिल्म में कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत होंगे। वहीं अदजानिया ने गुरुवार को कहा, “बहुत-सी अफवाहें हैं। इरफान और सुशांत मेरी अगली फिल्म में होंगे। फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है।”

सुशांत ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या स्क्रिप्ट है आपके और मेरे पसंदीदा इरफान खान के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं है।”

https://twitter.com/homiadajania/status/710438035557474305

सुशांत जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आएंगे। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। (आईएएनएस)