Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News क्‍या सच में सुजैन – ऋतिक में कभी नहीं होगी सुलह?

क्‍या सच में सुजैन – ऋतिक में कभी नहीं होगी सुलह?

0
199

मुंबई। कुछ दिन पहले सुजैन ख़ान और ऋतिक रोशन को साथ देखा गया था और अनुमान लगाए गए थे कि दोनों के बीच कुछ बेहतर हो सकता है। मगर सुजैन ख़ान ने किसी भी तरह की सुलह पर विराम लगा दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से अलग हुईं सुजैन खान ने लोगों से अनुरोध किया है कि उनके निजी जीवन को लेकर अटकलें लगाना बंद करें।

Sussanne Khan
गौरतलब है कि सुजैन और ऋतिक 2013 में अलग हो गए। वहीं उन्होंने ट्विटर पर साझा किया कि वह कभी भी ऋतिक के साथ समझौता नहीं करेंगी।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट पर लिखा, “मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। ऋतिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी, लेकिन हम हमेशा अच्छे माता-पिता बने रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।”

हालांकि, कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन के पक्ष में सुजैन ने अपने ट्विटर पर एक फोटो साझा किया था।