Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अब लेखिका बनने जा रही हैं स्‍वरा

अब लेखिका बनने जा रही हैं स्‍वरा

0
212

मुंबई। तनु वेड्स मनु सीरीज अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब लेखिका बनने जा रही हैं। मगर, दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस बार स्‍वरा भास्‍कर किसी फिल्‍म में नहीं बल्‍कि असल जीवन में लेखिका बनने जा रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्‍वरा भास्‍कर इन दिनों एक प्रेम कहानी आधारित पटकथा लिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पटकथा त्रिकोणे प्रेम संबंधों पर आधारित है। इस कहानी में एक लड़की दो लड़के हैं।

swara bhaskar 007

भास्‍कर के करीबी सूत्रों ने बताया कि पटकथा लिखने का काम शुरू हो चुका है, जो काफी रोमांचक है। निल बटे सन्‍नाटा में सशक्‍त महिला किरदार निभा चुकी स्‍वरा भास्‍कर की पटकथा में महिला किरदार से अधिक दिलचस्‍प पुरुष किरदार हैं।

ख़बर है कि इस फिल्‍म में स्‍वरा भास्‍कर खुद काम नहीं करेंगे, क्‍योंकि उनको महिला किरदार से अधिक रोचक पुरुष किरदार लग रहे हैं। हालांकि, इस पटकथा पर फिल्‍म कौन बनाएगा और इसका निर्देशन कौन करेगा? के बारे में जानकारियां उपलब्‍ध नहीं हो सकी।