Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News तापसी पन्‍नु भी चाहती हैं बड़े पर्दे पर थोड़ा डांस थोड़ा रोमांस

तापसी पन्‍नु भी चाहती हैं बड़े पर्दे पर थोड़ा डांस थोड़ा रोमांस

0
219

मुम्‍बई। जी हां, बेबी, पिंक जैसी फिल्‍मों में गंभीर किरदार कर चुकीं तापसी पन्‍नु भी बड़े पर्दे पर अन्‍य हमउम्र अभिनेत्रियों की तरह रोमांस और डांस करना चाहती हैं। इस बात का खुलासा हाल में ही तापसी पन्‍नु ने एक इंटरव्‍यू में किया।

दरअसल, तापसी पन्‍नु जल्‍द ही जुड़वा 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में तापसी पन्‍नु का दर्शक एक अलग रूप से देखेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर तापसी पन्‍नु कहती हैं, ‘मैं अपनी उम्र के किरदार करना चाहती हूं। मैं भी मसाला फिल्‍में देखकर बड़ी हुई हुं। मुझे भी डांस से प्‍यार है। मैं भी पर्दे पर मौज मस्‍ती करना चाहती हूं। मैं अपने फिल्‍मी कैरियर में हर रंग भरना चाहती हूं।’

गौरतलब है कि इस फिल्‍म में तापसी पन्‍नु डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन के साथ रोमांस डांस करती नजर आएंगी। हालांकि, उससे पहले तापसी पन्‍नु रनिंग शादी डॉट कॉम में एक मुंहफट और बिंदास लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्‍म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है।