Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News पटकथा बदलाव को लेकर तकदुम निर्देशक होमी अदजानिया ने तोड़ी चुप्‍पी

पटकथा बदलाव को लेकर तकदुम निर्देशक होमी अदजानिया ने तोड़ी चुप्‍पी

0
230

मुंबई। परिणीति चोपड़ा, सुशांतसिंह राजपूत अभिनीत फिल्‍म, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया करने जा रही हैं, की कहानी ए दिल है मुश्‍किल से अलग है। इस बात का दावा फिल्‍म निर्माता होमी अदजानिया ने उस समय किया जबकि तकदुम को ए दिल है मुश्‍किल से मिलती जुलती फिल्‍म करार दिया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार ख़बर थी कि फिल्म ‘तकदुम’ के निर्माता ने ‘ए दिल है मुश्‍किल’ की कहानी से समानता की वजह से फिल्‍म की पटकथा में परिवर्तन किया, जिसके कारण शूटिंग में देरी हुई।

parineeti-sushant-irrfan

इस बाबत होमी अदजानिया ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है, हमें महसूस हुआ कि हमें कुछ एंगल पर फिर से काम करने की जरूरत है। इसमें खास तौर से फिल्म की पटकथा में सुधार करने की बात थी।’

कॉकटेल और फाइडिंग फैनी जैसी फिल्में बना चुके अदजानिया ने कहा, “इन बदलावों से हमें खुशी होगी, इसके लिए जल्द शूटिंग शुरू की जाएगी।”

parineeti-chopra-003

‘तकदुम’ में परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत परदे पर नजर आएंगे। यह दूसरी बार है, जब दोनों परदे पर एक साथ होंगे। दोनों ने इससे पहले साल 2013 में शुद्ध देशी रोमांस में साथ काम किया था। -आईएएनएस