Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ‘आर माधवन’ चाहते हैं ब्रेक, पर क्‍यों ?

‘आर माधवन’ चाहते हैं ब्रेक, पर क्‍यों ?

0
173

‘साला खडूस’ के बाद आर. माधवन फिर से एक बार ब्रेक लेने के मूड में हैं। याद रहे कि तीन साल के अंतराल के बाद माधवन ने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के साथ अपने बॉलीवुड कैरियर को एक बार फिर से शुरू किया था।

एक इंग्‍लिश वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में मैडी ने कहा, ‘मैं ब्रेक लेना चाहूंगा एवं सोचूंगा कि मुझे बाल एवं दाढ़ी मूंछ रखनी चाहिए या नहीं।

जानकारी के अनुसार, उनकी अगली क्राइम थ्रिलर होगी। इस फिल्‍म में एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्‍म के लिए शोध कार्य चल रहा है। माधवन इसके लिए कुछ अधिकारियों से भी मिलेंगे, ताकि किरदार के साथ पूरी ईमानदारी बरती जा सके।

उल्‍लेखनीय है कि साला खडूस के तमिल संस्‍करण में भी आर माधवन थे। तमिल संस्‍करण साला खडूस से अधिक लोकप्रिय हुआ। आर. माधवन खुश हैं।

फिल्‍म साला खडूस के लिए भी माधवन ने काफी पसीना बहाया एवं कड़ी मेहनत की थी। फिल्‍म को बॉक्‍सर माइकल टाइसन तक ने देखने की इच्‍छा प्रकट की। हालांकि, दर्शकों को सिने तक खींचकर नहीं ला पाई।