Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News मराठी में भी रिलीज होगी अजय देगवन की ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर

मराठी में भी रिलीज होगी अजय देगवन की ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर

0
663

हाल ही में अजय देवगन स्‍टारर ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों की उत्‍सुकता और बेताबी को देखते हुए ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर को हिंदी के अलावा मराठी में भी रिलीज किया जाएगा।

इस बारे में बात करते हुए निर्देशक ओम राउत ने कहा, ‘मैंने इसको हिंदी में इसलिए बनाया था ताकि यह आइडिया वैश्‍विक स्‍तर तक जाना था। लेकिन, अजय देवगन ने महसूस किया कि फिल्‍म को मराठी में भी रिलीज करना चाहिए। इससे पूरे राज्‍य में भी लोग फिल्‍म को देख सकेंगे।’

निर्देशक ओम का कहना है कि इसके अलावा फिल्‍म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर में शरद केलकर, देवदत्‍ता नागे और शशांक शिंदे जैसे मरराठी कलाकार हैं।

जानकारी के अनुसार ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर का मराठी ट्रेलर 10 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की संभावना है जबकि फिल्‍म ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी और इसी दिन का मराठी संस्‍करण भी रिलीज होगा।