Saturday, April 18, 2026
Home Gossip/News रांझणा निर्देशक को ऋतिक रोशन के बाद वरुण धवन ने भी कहा...

रांझणा निर्देशक को ऋतिक रोशन के बाद वरुण धवन ने भी कहा ‘ना’!

0
315

जीरो की असफलता के बाद अपनी अगली फिल्‍म की तैयारी में जुटे आनंद एल राय को एक के बाद एक सितारे से नहीं सुनने को मिल रही है।

PR

ख़बर है कि आनंद एल राय ने ऋतिक रोशन के इंकार करने के बाद वरुण धवन को अपनी अगली फिल्‍म के लिए अप्रोच किया था और अफसोस कि बात बन न सकी।

कहा जा रहा है कि इससे पहले आनंद एल राय ने इस प्रोजेक्‍ट के लिए अजय देवगन से भी बात चलाई थी, लेकिन, वहां भी बात बन न सकी।

बता दें कि आनंद एल राय अपने अगले प्रोजेक्‍ट में धनुष और सारा अली खान को कास्‍ट करने जा रहे हैं, लेकिन, इसके अलावा उनको एक बड़े सितारे की जरूरत है।देखते हैं कि शाह रुख खान के साथ जीरो बना चुके आनंद एल राय की खोज कहां जाकर खत्‍म होती है।

उल्‍लेखनीय है कि वरुण धवन के पास एक के बाद एक कई फिल्‍में हैं, जिसके कारण वरुण धवन ने आनंद एल राय को कथित तौर पर इंकार किया।