Monday, April 27, 2026
Home Gossip/News ‘कैदी नं.150’ में विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे तरुण अरोड़ा

‘कैदी नं.150’ में विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे तरुण अरोड़ा

0
242

चेन्नई। अभिनेता तरुण अरोड़ा तमिल सुपरहिट फिल्म ‘कथ्थी’ के तुलेगु रीमेक फिल्‍म ‘कैदी नंबर-150’ से मेगास्‍टार चिरंजीवी के साथ तेलुगू फिल्म जगत में कदम रखने जा रहे हैं।

तरुण अरोड़ा ने आईएएनएस से कहा, ‘मैं मूल रूप से नील नितिन मुकेश द्वारा निभाई गई भूमिका की तुलना में परिपक्व और उम्रदराज व्यक्ति के किरदार में हूं। निर्माताओं ने मेरे किरदार में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन इसे हम अलग तरीके से पेश करेंगे। मुझे संक्षेप में बताया गया है कि यह विजय माल्या की तरह होगा।’

tarun-arora

अपने लिए बेहतरीन शुरूआत मानने वाले तरुण अरोड़ा ने कहा, ‘चिरंजीवी सर के साथ काम करने का मौका मिलने पर मैं खुद को भाग्यशाली और खुशकिस्मत मानता हूं। यह मेरी तेलुगू फिल्म जगत में बेहतरीन शुरूआत है और मैं इसे एक उपलब्धि मानता हूं।’

पिछले साल तमिल फिल्म ‘कनिथन’ से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में कदम रखने वाले तरुण अरोड़ा को कॉमेडी फिल्म ‘कथि संदाई’ की रिलीज का इंतजार है।

chiranjeevi 001

गौरतलब है कि जिस किरदार को कैदी नं.150 में तरुण अरोड़ा निभाने जा रहे हैं, उस किरदार को तमिल सुपरहिट फिल्‍म ‘कथ्‍थी’ में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने निभाया था।

वीवी विनायक द्वारा निर्देशित और राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग पहले ही कर चुके तरुण अरोड़ा बुधवार को दोबारा शूटिंग में शामिल होंगे। इस फिल्‍म में काजल अग्रवाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं।
-आईएएनएस