Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News विद्युत और टाइगर की Real Fight चाहता है यह फिल्‍म निर्देशक

विद्युत और टाइगर की Real Fight चाहता है यह फिल्‍म निर्देशक

0
287

मुम्बई। जैसा कि हम जानते हैं कि युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल बड़े पर्दे पर अपने लाजवाब एक्‍शन के लिए जाने जानते हैं।

मगर, एक फिल्‍म निर्देशक को लगता है कि टाइगर श्रॉफ विद्युत जामवाल से ज्‍यादा ताकतवर है। यदि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल के बीच असल में दो दो हाथ होते हैं, तो विद्युत जामवाल मैदान छोड़कर भाग जाएंगे।

जी हां, फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर विद्युत जामवाल, जो असल जीवन में भी सात से दस लोगों को एक साथ पीटने का दम रखने का दावा कर चुके हैं, को टाइगर श्रॉफ से कमतर आंकते हुए असली दंगल की इच्‍छा जाहिर की है।

फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा, यदि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल में असल गली वाली लड़ाई होती है तो टाइगर श्रॉफ विद्युत जामवाल को धूल चटा देंगे।

इतना ही नहीं, फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा को लगता है कि टाइगर श्रॉफ ब्रुस ली का बाप है, जो विद्युत जामवाल को एक ही पंच में ढेर कर देगा।

फिल्‍मकार इस बात को लेकर भी आश्‍वस्‍त हैं कि यदि टाइगर श्रॉफ विद्युत जामवाल को खुली चुनौती देते हुए मुकाबले के लिए ललकारते हैं, तो विद्युत जामवाल मैदान छोड़कर शाओलिन मंदिर में घुस जाएंगे।

इस पर अभिनेता विद्युत जामवाल ने करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘शाओलिन भिक्षु शैली को भूल जाओ, राम गोपाल वर्मा की पियक्‍कड़ मास्‍टर शैली देखो।’

क्‍या टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल में असली मुकाबला होना चाहिये? हां या नहीं।