Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News ये कमसिन कली हो सकती है करण देओल की को-स्‍टार!

ये कमसिन कली हो सकती है करण देओल की को-स्‍टार!

0
363

मुम्‍बई। जी हां, अभिनेता सनी देओल ने करण देओल की डेब्‍यु फिल्‍म पल पल दिल के पास के लिए कुछ लड़कियों का चयन किया है, जिसमें एक नाम इस कमसिन कली का भी है।

स्‍पॉटबॉयई डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार यदि सब कुछ ठीक रहा तो करण देओल के साथ टेलीविजन अभिनेता विकास भल्‍ला की बेटी सांची भल्‍ला डेब्‍यु कर सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार पूरे देश में से सात नये हसीन चेहरों को चुना गया है, जिसमें उत्‍तराखंड, असम, दिल्‍ली और मुम्‍बई की लड़कियां हैं। करण देओल भी जल्‍द ही ऑडिशन रूम में प्रवेश करेंगे।

इनमें से एक नाम विकास भल्‍ला की 18 वर्षीय बेटी सांची भल्‍ला का भी है, जो इंस्‍टाग्राम पर बेहद सक्रिय हैं। जानकारी के अनुसार फिल्‍म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होने की संभावना है।