Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मगधीरा के हिन्‍दी रीमेक में शाहिद कपूर की जगह लेंगे टाइगर श्रॉफ

मगधीरा के हिन्‍दी रीमेक में शाहिद कपूर की जगह लेंगे टाइगर श्रॉफ

0
502

मुम्‍बई। फिल्‍म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही फिल्‍म मगधीरा हिन्‍दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ नजर आ सकते हैं। हालांकि, पहले इस किरदार के लिए शाहिद कपूर को लेने की बात कही जा रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘मगधीरा’ का रीमेक बनाने जा रहा है। इसका निर्देशन प्रभुदेवा कर सकते हैं, जो लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं।

tiger shroff 001

अभिनेता राम चरण और काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्‍म मगधीरा को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। इसमें राम चरण के लिए किरदार के लिए टाइगर श्रॉफ को लेने की बात सामने आई है जबकि शाहिद कपूर को लेकर फिल्‍म बनाने का प्‍लान था, जो आजकल पद्मावती की शूटिंग में व्‍यस्‍त हो गए हैं।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ साजिद के बैनर तले बन रही फिल्‍म माइकल मुन्‍ना की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जिसका निर्देशन सब्‍बीर खान कर रहे हैं। फिल्‍म में निधि अग्रवाल के रूप में नया चेहरा नजर आएगा।