Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News थ्रिलर से भरी पटकथा लिखने में व्यस्त हैं टिस्का चोपड़ा

थ्रिलर से भरी पटकथा लिखने में व्यस्त हैं टिस्का चोपड़ा

0
339

मुम्बई। सौंदर्य और अभिनय का अद्भुत मिलन टिस्का चोपड़ा इनदिनों लेखन में व्यस्त हैं। जी हां, सुनने में आया है कि तारे जमीं पर अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा थ्रिलर जॉनर की फिल्म के लिए पटकथा लिख रही हैं।

हाल ही में एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने खुलासा, ‘मैं एक फीचर फिल्म के लिए पटकथा लिख रही हूं, जो लगभग मुकम्मल होने के करीब है। पटकथा मुकम्मल होने के बाद स्टार कास्ट फाइनल की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण भी करूंगी।’

इसके अलावा टिस्का चोपड़ा जल्द ही अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, कपूर कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म गुड न्यूज में भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी।