Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Sunny Deol के स्‍वभाव को लेकर बोलीं टिस्‍का चोपड़ा

Sunny Deol के स्‍वभाव को लेकर बोलीं टिस्‍का चोपड़ा

0
272

नई दिल्ली। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि टेलीविजन से फिल्म के लिए अतिरिक्त दर्शकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।

टिस्का की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ जी सिनेमा पर 26 जून को प्रसारित की जाएगी। अभिनेत्री ने कहा कि हर फिल्म के निश्चित दर्शक होते हैं। टीवी पर उसका प्रीमियर करने से फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलते हैं।

tisca chopra 001
टिस्का ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि हर फिल्म के निश्चित दर्शक होते हैं। जैसे कि मार-धाड़ से भरपूर फिल्में पसंद करने वाले ‘घायल वन्स अगेन’ और ऐसी ही फिल्में देखेंगे। (टीवी से)आपको अतिरिक्त दर्शक मिलते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे (दर्शक) सिनेमाघरों में नहीं जाते, बल्कि फिल्म के टीवी पर आने का इंतजार करते हैं। इसलिए आपको टीवी के माध्यम से अतिरिक्त दर्शक मिल जाते हैं।”

फिल्म के सह-कलाकार सनी देओल के बारे में टिस्का ने कहा, “अपनी स्क्रीन छवि से अलग वह बहुत खुशमिजाज इंसान हैं। उन्होंने हम सभी का बहुत अच्छे से खयाल रखा। उनके साथ काम करना मजेदार रहा।”

क्‍या आप सनी देओल के साथ फिर काम करना चाहेंगी? पर अभिनेत्री कहती हैं, अच्‍छी पटकथा होगी तो निश्‍चित तौर पर।

-आईएएनएस