Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘ट्यूबलाइट’ का लद्दाख शूटिंग शेड्यूल मुकम्‍मल

‘ट्यूबलाइट’ का लद्दाख शूटिंग शेड्यूल मुकम्‍मल

0
205

मुंबई। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की लद्दाख में शूटिंग तय समय से एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई। शूटिंग समाप्त होने के बाद फिल्म की टीम ने जश्न मनाने के लिए एक नदी के किनारे भोज का आयोजन किया।

यह फिल्म कबीर खान ने निर्देशित की है, जिसमें सलमान के साथ चीन की लोकप्रिय अभिनेत्री/गायिका जू-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कबीर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “हमने एक दिन पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है। हम सभी ने मोटरसाइकिल की सवारी की और एक नदी के किनारे पार्टी की।”

tubelight movie

उन्होंने ट्विटर पर नदी किनारे हुई पार्टी की एक तस्वीर भी साझा किया।

‘ट्यूबलाइट’ के निर्देशक ने कहा कि फिल्म की लद्दाख में हुई शूटिंग सबसे कठिन शूट में से एक रही, हालांकि फिल्म का यह हिस्सा बेहद शानदार बन पड़ा है।

लद्दाख में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग 28 जुलाई को 200 सदस्यों के साथ शुरू हुई थी।

सलमान खान पहली बार कबीर खान के साथ काम नहीं कर रहे। इसके पहले दोनों दिग्गज कलाकार 2012 में आई ‘एक था टाईगर’ और पिछले साल आई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी एक साथ काम कर चुके हैं।

-आईएएनएस