Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News खुलासा! ट्विंकल खन्‍ना ने तोड़ दिया था करण जौहर का दिल

खुलासा! ट्विंकल खन्‍ना ने तोड़ दिया था करण जौहर का दिल

0
277

मुम्‍बई। बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना ने कुछ साल पहले अपने दोस्‍त करण जौहर का दिल तोड़ा था, जिसका खुलासा करण जौहर ने अपने चैट शो के दौरान किया।

जानकारी के अनुसार, फिल्‍मकार करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्‍म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी की जगह पहले ट्विंकल खन्‍ना को लेना तय था। इतना ही नहीं, करण जौहर ने ट्विंकल खन्‍ना को कहानी भी सुनाई थी और ट्विंकल ने तीन दिन का समय लेने के बाद फिल्‍म करने से इंकार कर दिया था क्‍योंकि शाह रुख खान और काजोल के होते हुए उनको फिल्‍म करना सही न लगा।

karan johar 001

करण जौहर ने शो में कहा कि इस बात ने मेरा दिल तोड़ दिया क्‍योंकि मैं शत प्रतिशत ट्विंकल खन्‍ना को लेना चाहता था।

karan johar 001

दिलचस्‍प बात तो यह है कि कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी के किरदार का नाम टीना है, जो कि ट्विंकल खन्‍ना का निकनेम है। जब शो दौरान करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया तो ट्विंकल खन्‍ना ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्‍होंने रानी मुखर्जी का कैरियर बना दिया।