Wednesday, September 23, 2026
Home Gossip/News पिता बने अविवाहित फिल्‍मकार करण जौहर, हुए जुड़वा बच्‍चे

पिता बने अविवाहित फिल्‍मकार करण जौहर, हुए जुड़वा बच्‍चे

0
330

मुम्‍बई। पिछले साल अविवाहित अभिनेता तुषार कपूर ने पिता बनने की ख़बर देकर सभी को चौंका दिया था और इस साल अविवाहित फिल्‍मकार करण जौहर ने, जो पिछले महीने ही दो जुड़वा बच्‍चों के पिता बने हैं।

जी हां, फिल्‍मकार करण जौहर दो जुड़वा बच्‍चों के पिता बन चुके हैं। फिल्‍मकार करण जौहर ने इसकी सार्वजनिक घोषणा अपने ट्विटर खाते पर की। ए दिल है मुश्‍किल निर्देशक करण जौहर को सरोगेसी पद्धति से बेटा और बेटी दो बच्‍चे हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों का जन्‍म पंजीकरण शुक्रवार को हुआ है। हालांकि, पंजीकरण के दौरान बच्‍चों की मां का नाम दर्ज नहीं करवाया गया और अभी बच्‍चों का नाम भी बीएमसी में दर्ज नहीं हुआ।

पंजीकरण में पिता के तौर पर करण जौहर का नाम और बच्‍चों के तौर पर एक लड़की व एक लड़का ही दर्ज किया गया है। हालांकि, करण जौहर ने ट्विटर खाते पर शेयर किए अपने पत्र में बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही घोषित किया गया है।

करण जौहर के दोनों बच्‍चों का जन्‍म 7 फरवरी 2017 को स्‍थानीय अंधेरी स्‍थित मसरानी अस्‍पताल में हुआ। यहां पर शाह रुख खान के बेटे अबराम का भी जन्‍म हुआ था, जो भी सरोगेसी की मदद से दुनिया में आया है।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि करण जौहर के पिता का नाम यश जौहर है। ऐसे करण जौहर यश जौहर की विरासत यश जौहर के हाथों में सौंप देंगे।