Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News बेफिक्रे के लिए वाणी कपूर ने लिव जॉब करायी या नहीं?

बेफिक्रे के लिए वाणी कपूर ने लिव जॉब करायी या नहीं?

0
231

मुम्‍बई। शुद्ध देसी रोमांस से बड़े पर्दे पर दस्‍तक देने वाली वाणी कपूर आजकल अपने होंठों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि अभिनेत्री वाणी कपूर ने फिल्‍म बेफिक्रे के लिये लिप जॉब नही कराया है।

vaani-kapoor

इस फिल्‍म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर काफी बोल्‍ड किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में अंतरंग दृश्य बेहद बोल्‍ड हैं। कहा जा रहा है कि फिल्‍म में अधिक आकर्षक दिखने के लिए वाणी कपूर ने लिप जॉब करवाया है।

मीडिया वार्ता दौरान लिप जॉब की बात को खारिज करते हुए वाणी कपूर ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं जो इस तरह की फालतू की चीजों पर खर्च करूं। यदि ऐसा किया भी होता तो मेरे होंठों से साफ पता चल जाता।

गौरतलब है कि बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। आदित्‍य चोपड़ा लगभग आठ साल बाद निर्देशक के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।