Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News जब वरुण धवन बोले, ‘मैं सरकार के साथ हूं, जैसा सरकार कहेगी...

जब वरुण धवन बोले, ‘मैं सरकार के साथ हूं, जैसा सरकार कहेगी वैसा सही होगा’

0
237

मुंबई। जहां अभिनेता रणबीर कपूर पाकिस्‍तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी पूछे गए सवाल पर बचते हुए नजर आए। वहीं, डिशूम अभिनेता वरुण धवन ने ‘नाइट लाइफ कनवेंशन’ पुरस्‍कार समारोह के दौरान इस मामले पर कूटनीतिक जवाब दिया।

उरी हमले के बाद महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा पाकिस्‍तान कलाकारों को भारत छोड़ने का आह्वान और भारत में पाकिस्‍तानी कलाकारों को प्रतिबंध करने के बारे में जब वरुण धवन से पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, ‘मैं सरकार के नियमों का पालन करता हूं। सरकार जो भी सोचती है, वैसा होना चाहिए। मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं भारत की सरकार के साथ पूर्ण रूप से खड़ा हूं।’

varun-dhawan-002मैं तेरा हीरो अभिनेता वरुण धवन ने कहा, ‘अगर कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है, तो सरकार को ऐसा करना चाहिए। हालांकि, इस पर सरकार को पहले बैठकर फैसला लेना चाहिए।’

आतंकवादी हमलों के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने कहा, ‘मेरा दिल उन जवानों की शहादत पर काफी दुखी था। उन पर हुआ यह काफी भयानक हमला था।’

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी जिले में हुए आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए। इसके हमले के बाद मनसे ने भारत में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़कर जाने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया। -आईएएनएस

चलते चलते…
अभिनेता वरुण धवन वर्तमान में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा थी कि वरुण धवन अमिताभ बच्‍चन के साथ डिब्‍बागुल नामक फिल्‍म करने जा रहे हैं। लेकिन, वरुण धवन ने इस बात को कोरी अफवाह करार दिया है।