Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News बीच सड़क प्रशंसक युवती को खुश करने के चक्कर में बुरे फंसे...

बीच सड़क प्रशंसक युवती को खुश करने के चक्कर में बुरे फंसे वरुण धवन!

0
232

मुम्बई। डेविड धवन के पुत्र और युवा फिल्म अभिनेता वरुण धवन को उस समय बीच सड़क आॅटो रिक्शा सवार प्रशंसक युवती के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ गया, जब मुम्बई पुलिस ने संबंधित ख़बर को गंभीरता से लेते हुए अभिनेता को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई।


बता दें कि एक स्थानीय समाचार पत्र ने अभिनेता वरुण धवन की एक ऐसी तस्वीर प्रकाशित की, जिसमें फिल्म अभिनेता एक आॅटो रिक्शा सवार युवती के साथ सड़क के बीचोबीच अपनी कार में सवार सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं।

इस समाचार पत्र में दो फोटो प्रकाशित हुए हैं, एक तस्वीर में युवती वरुण धवन की तस्वीर ले रही हैं और दूसरी में वरुण धवन उसको उसी मोबाइल में सेल्फी खींचकर देने प्रयास कर रहे हैं।

इस ख़बर पर एक्शन लेते हुए मुम्बई पुलिस ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, “वरुण धवन ये कारनामे सिल्वर स्क्रीन पर निश्चित रूप से काम कर सकते हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं। आप ने ऐसा करके खुद के, प्रशंसक के और दूसरों के जीवन को ख़तरे में डाला। हम आप जैसे एक जिम्मेदार मुंबईकर और युवा आइकन से बेहतर की उम्मीद करते हैं! एक ई-चालान आपके घर पर भेजा जा रहा है। अगली बार, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

इसके जवाब में वरुण धवन ने तत्काल सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग से माफी मांगी और दावा किया कि जब यह तस्वीर ली जा रही थी, उस समय सिग्नल बंद था और ट्रैफिक रुका हुआ था। वह अपने प्रशंसक को निराश नहीं करना चाह रहे थे। आगे से वह इस बात ध्यान रखेंगे और किसी को ऐसा करने के लिए उकसाएंगे नहीं।

पुलिस विभाग ने वरुण धवन की बात से सहमति प्रकट की। लेकिन, साथ में कहा कि आपकी लोकप्रियता के कारण दूसरे लोगों का ध्यान भंग हो सकता है। अच्छी बात है कि आप ने इस चेतावनी संदेश को सकारात्मक तरीके से लिया।