Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News वरुण धवन की अगली फिल्‍म मिस्‍टर लेले का पोस्‍टर रिलीज

वरुण धवन की अगली फिल्‍म मिस्‍टर लेले का पोस्‍टर रिलीज

0
335

स्‍ट्रीट डांसर 3 के प्रचार में व्‍यस्‍त अभिनेता वरुण धवन की अगली फिल्‍म मिस्‍टर लेले का पोस्‍टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्‍म का पोस्‍टर सोमवार को रिलीज किया गया।

बता दें कि वरुण धवन फिल्‍म निर्देशक शशांक खेतान के साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वरुण धवन और शशांक खेतान ने हम्‍पटी शर्मा की दु‍ल्‍हनिया और बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया में साथ काम किया था।

धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार मिस्‍टर लेले शत प्रतिशत मनोरंजक होगी। वरुण धवन की मिस्‍टर लेले 1 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। अन्‍य कलाकारों की घोषणा भी जल्‍द की जाएगी।