Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अगले साल रिलीज होगी गुरिंदर चढ्डा की वाइसरॉयज हाउस

अगले साल रिलीज होगी गुरिंदर चढ्डा की वाइसरॉयज हाउस

0
202

मुम्‍बई। फिल्‍मकार गुरिंदर चढ्डा निर्देशित फिल्‍म वाइसरॉयज हाउस अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्‍म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी और मनीश दयाल अभिनीत इंग्‍लिश फिल्‍म वाइसरॉयज हाउस का ट्रेलर हाल में रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से रिलीज किया गया था।

3 मार्च 2017 को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी और मनीश दयाल के अलावा हग बोनेविले, गिलीयन एंडरसन, तनवीन गानी, डेंजिल स्‍मिथ, नीरज काबी ने भी अहम भूमिका अदा की है।

सत्‍य घटना पर आधारित फिल्‍म अंग्रेजी राज्‍य के पतन और दो देशों के उदय की कहानी है। सालों तक गुलामी की छाया में जीने वाला भारत आजाद हो रहा था, और इस बीच हिंदु लड़के और मुस्‍लिम लड़की की एक प्रेम कहानी पनप रही थी। फिल्‍म का ट्रेलर काफी रोमांचक है।